Delhi Weather: कोहरा और बढ़ता प्रदूषण, सांस लेनें में हो रही परेशानी

On: December 16, 2025 4:50 PM
Follow Us:
Delhi Weather: कोहरा और बढ़ता प्रदूषण, क्या दिल्ली के लोग सांस लेने में कठिनाई महसूस करेंगे?

Delhi Weather: 16 दिसंबर की सुबह दिल्ली एनसीआर में फिर से कोहरा छाया, वहीं AQI भी खतरनाक हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (16 दिसंबर) के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया है, जो खासतौर पर सुबह घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के लिए लक्षित है। बीते 24 घंटों में कई क्षेत्रों में कोहरा और प्रदूषण की धुंध दोनों देखने को मिले, और कई वाहनों की दुर्घटना की खबरें सामने आई हैं। ठंडा मौसम स्वास्थ्य और खराब AQI के साथ कई जोखिम बढ़ रहे हैं।

आप सड़क, रेल और हवाई यात्रा करते समय सतर्क रहें।

16 दिसंबर के लिए जारी येलो अलर्ट के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए। राहत की बात यह है कि आज से हवा तेज होगी, जिससे प्रदूषण धीरे-धीरे कम होगा। मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवाएं जमी धुंध को वातावरण से बाहर निकाल सकती हैं। ऐसे में दिन में स्थिति कुछ बेहतर हो सकती है।

21 दिसंबर का AQI पूर्वानुमान

दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 350 से अधिक है। प्राप्त डेटा के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 380 रहा, पटपड़गंज 368, पंजाबी बाग 420, द्वारका 362 और सैलारपुर 449। 16 दिसंबर को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया, जिसके अनुसार घना कोहरा रहेगा और येलो अलर्ट लागू रहेगा। 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस से लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ, तेज ठंडी हवा और देश का मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 और 18 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ चल रहा है, जो दिल्ली-NCR पर भी प्रभाव डाल सकता है। उस समय, उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएं 20 km/h तक चल सकती हैं, जिससे प्रदूषण कम होगा। अगले कुछ दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 20 और 21 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now