Delhi Metro: दिल्ली की मेट्रो नेटवर्क में नया ट्विस्ट, 8 स्टेशन जो खोलेंगे यात्रा के नए आयाम, जानिए पूरी खबर

On: December 13, 2025 12:12 PM
Follow Us:
Delhi Metro: दिल्ली की मेट्रो नेटवर्क में नया ट्विस्ट, 8 स्टेशन जो खोलेंगे यात्रा के नए आयाम, जानिए पूरी खबर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने शुक्रवार को मेट्रो फेज-4 (Metro Phase 4) के चौथे कॉरिडोर का काम आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। यह कॉरिडोर लाजपत नगर (Lajpat Nagar) से साकेत जी ब्लॉक (Golden Line) तक फैला है। यह मेट्रो फेज-4 (Metro Phase 4) के तीन बचे हुए कॉरिडोर में से पहला है, जिस पर अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस नए कॉरिडोर के बनने से मजेंटा (Magenta Line) और पिंक लाइन (Pink Line) के दो नए इंटरचेंज स्टेशन जुड़ेंगे, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे साउथ दिल्ली (South Delhi) के कई अहम इलाकों को मेट्रो नेटवर्क (Metro Network) से जोड़कर यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

मेट्रो फेज-4 (Metro Phase-4) का यह नया और सबसे छोटा कॉरिडोर लगभग 8.35 किलोमीटर (8.35 kilometers) लंबा होगा, जिसमें कुल 8 स्टेशन शामिल होंगे। पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा, यानी जमीन से ऊपर बना होगा। मेट्रो (Metro) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार (Vikas Kumar) की मौजूदगी में शुक्रवार को पुष्म विहार (Pushp Vihar) के पास भूमि पूजन के साथ इस कॉरिडोर की पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया। मेट्रो (Metro) अधिकारियों के मुताबिक, इस काम को पूरा होने में कम से कम तीन साल लगेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद फेज-4 (Phase-4) के बाकी बचे दो कॉरिडोर, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और रिठाला से नरेला, पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। दोनों कॉरिडोर की टेंडर प्रक्रिया अभी अंतिम चरण में है।Delhi Metro

इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली की मौजूदा मेट्रो लाइनों के बीच इंटरचेंज की सुविधा और बेहतर हो जाएगी। चिराग दिल्ली स्टेशन (Chirag Delhi station) पर यह कॉरिडोर मजेंटा लाइन के साथ एक नया इंटरचेंज स्टेशन बनाएगा। वहीं, लाजपत नगर (Lajpat Nagar) पर एक बड़ा ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन (Triple Interchange Station) बनेगा, जो पिंक (Pink Line ) और वायलेट लाइन (Violet Line ) दोनों से जुड़ा होगा। इससे यात्रियों के लिए मेट्रो नेटवर्क (Metro network) में आने-जाने का रास्ता और आसान हो जाएगा। इससे पहले कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) और हौज खास (Hauz Khas) पर भी ट्रिपल लाइन इंटरचेंज (Triple Line interchange) की सुविधा मौजूद है, जो शहर के लिए बहुत मददगार साबित होती है।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 (Delhi Metro Phase 4) के कुल 6 कॉरिडोर में से मौजपुर से मजलिस पार्क (Majlis Park), तुगलकाबाद से एयरोसिटी और जनकपुरी वेस्ट (Janakpuri West) से आरके आश्रम तक के कॉरिडोर पर अब तक 73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरिडोर (Majlis Park Corridor) को चालू करने के लिए CMRS की मंजूरी भी मिल चुकी है, इसलिए इसे इसी महीने शुरू किए जाने की संभावना है। बाकी तीन कॉरिडोर पर काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।Delhi Metro

लाजपत नगर (Lajpat Nagar), चिराग दिल्ली (Chirag Delhi), ऐंदुजगंज (Andrews Ganj), जीके-1 (GK-1), पुष्पा भवन (Pushpa Bhawan), साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर (Saket District Center), पुष्प विहार (Pushp Vihar) और साकेत जी ब्लॉक (aket G Block) ये सभी स्टेशन शामिल होंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now