New Electric Bus: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान !अब सड़कों पर दौड़ेगी 400 स्मार्ट ई-बसे

On: May 19, 2025 1:22 PM
Follow Us:
bus

New Electric Bus: दिल्ली सरकार ने आमजन की लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुविधाजनक यात्रा के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है. इसके तहत 44 रूटों पर 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं. यह योजना DEVI (Delhi Electric Vehicle Interconnector) के नाम से शुरू की गई है. जिसका उद्देश्य है सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी यात्रा सुविधा प्रदान करना.

हर मोहल्ले को जोड़ेगी DEVI योजना
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने DEVI योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हर सप्ताह बसों की सवारियों का डाटा संग्रह किया जाए, ताकि जिन रूटों पर यात्री अधिक हैं, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जा सके.

उन्होंने कहा कि संकरी गलियों और भीड़-भाड़ वाले मोहल्लों तक इन बसों की पहुंच बनाना जरूरी है, ताकि आम लोग एसी, प्रदूषण रहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव ले सकें.New Electric Bus

इलेक्ट्रिक बसों की खासियत
इन इलेक्ट्रिक बसों को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये छोटे और घने इलाकों में भी आसानी से चल सकें. हर बस के लिए 12 किलोमीटर का तय रूट रखा गया है ताकि ये 1 दिन में कई फेरे लगा सकें. ये बसें सिर्फ 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती हैं और एक बार चार्ज होने पर 250 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम हैं.

सुरक्षा का भी रखा गया है विशेष ध्यान
DEVI बसों में सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. सभी बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. यह कदम खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है.

बसों की जानकारी ‘वन दिल्ली’ ऐप पर उपलब्ध
इन बसों से यात्रा करने वालों की सहूलियत के लिए वन दिल्ली ऐप्लिकेशन पर बसों के रूट, नंबर और समय सारणी की जानकारी उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा हर रूट को एक विशिष्ट नंबर दिया गया है, जो बस स्टॉप पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है.

DEVI बसों के प्रमुख रूट्स की सूची
कुछ प्रमुख रूट इस प्रकार हैं:

D-001: आजादपुर से अशोक विहार फेज-3
D-003: जे.जे. कॉलोनी से जहांगीरपुरी मेट्रो
D-015: तिलक नगर मेट्रो से हरिनगर
D-021: मौर्य एंक्लेव से पीतमपुरा
D-031: विवेक विहार से आनंद विहार मेट्रो
D-039: विवेक विहार से लाजपत नगर
D-043: लक्ष्मी नगर से मयूर विहार
D-045: लक्ष्मी नगर से अक्षरधाम मेट्रो
D-049: मयूर विहार से न्यू अशोक नगर
D-055: अशोक नगर से कड़कड़डूमा
D-026: नजफगढ़ से तिलक नगर मेट्रो
D-030: नजफगढ़ से पालम डाबड़ी
D-036: विकासपुरी से जनकपुरी मेट्रो
D-042: विकासपुरी से मोहन गार्डन
D-050: पश्चिम विहार से पीरागढ़ी
D-058: द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली कैंट
(पूरी सूची लेख के अंत में पढ़ी जा सकती है.)

पर्यावरण के लिए लाभकारी कदम
यह योजना न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी. बल्कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में भी सहायक होगी. इलेक्ट्रिक बसें ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं फैलातीं. जिससे स्वस्थ और स्वच्छ परिवेश को बढ़ावा मिलता है.New Electric Bus

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now