Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना अभी भी मुश्किल, जानिए किन इलाकों में सुधरी हवा और बढ़ी विजिबिलिटी

On: October 31, 2025 2:58 PM
Follow Us:
Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना अभी भी मुश्किल, जानिए किन इलाकों में सुधरी हवा और बढ़ी विजिबिलिटी

Delhi AQI Today: दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज आसमान थोड़ा साफ नजर आया और धुंध भी पहले से कम दिखी। लोगों ने राहत की सांस जरूर ली लेकिन डॉक्टरों और पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जिन लोगों को अस्थमा या दिल की बीमारियां हैं उन्हें खास सावधानी रखनी चाहिए।

दिल्ली का आज का मौसम हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। सुबह के समय स्मॉग या हल्की धुंध और दिन में हल्की धूप के साथ धुंध बनी रह सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। न्यूनतम तापमान 19°C से 22°C के बीच और अधिकतम तापमान 26°C से 27°C तक बना हुआ है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री कम है। यह मौसम में असमान्यता को दिखाता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन्हीं हल्की हवाओं ने जमी हुई प्रदूषण की परत को थोड़ा फैलाकर हवा में सुधार लाया।

आपके इलाके की वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों का AQI स्तर इस प्रकार रहा:

  1. सीआरआरआई मथुरा रोड: 161 (मध्यम)

  2. बुराड़ी क्रॉसिंग: 191 (मध्यम)

  3. डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 214 (खराब)

  4. पाटपड़गंज: 220 (खराब)

  5. आनंद विहार, पूसा, द्वारका सेक्टर-8: 250 (खराब)

  6. अलीपुर: 263 (खराब)

  7. मुंडका: 269 (खराब)

  8. आरके पुरम: 272 (खराब)

  9. जहांगीरपुरी: 275 (खराब)

  10. रोहिणी: 278 (खराब)

  11. अशोक विहार: 289 (खराब)

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण में रखा गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बुधवार को घोषणा की कि अब राष्ट्रीय राजधानी में पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। साथ ही एक नवंबर से बाहर के वे वाणिज्यिक वाहन जिन्हें बीएस-VI उत्सर्जन मानक की मंजूरी नहीं है, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्लाउड सीडिंग से नई उम्मीद

दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए दो बार क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम वर्षा का प्रयोग किया है। यह कदम सरकार की व्यापक एयर क्वालिटी मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य हवा में नमी बढ़ाकर धूल और प्रदूषक कणों को नीचे गिराना है ताकि लोगों को सांस लेने में राहत मिले।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now