Political News: दीपेंद्र हुडडा व डा अरविंद यादव पर बैंक का मोटा कर्ज, जानिए कितनी है संपति

On: May 5, 2024 3:20 PM
Follow Us:

Political News: हरियाणा में लोकसभा के चुनाव 25 मई को है। रोहतक लोकसभा से कांग्रेस के  (Deependra Hooda) प्रत्याशी दीपेंद्र हुडडा व भाजपा के प्रत्याशी डा अरविंद यादव( Dr. Arvind Yadav) ने नामांकन कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की चल-अचल संपत्ति की बात करें तो राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्‌डा की संपत्ति भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा से ज्यादा है।

किसी नाम नहीं है घर: भले ही चल व अचल संपति लाखों मे हों लेकिन डा अरविंद यादव व   (Deependra Hooda) दीपेंद्र हुडडा के नाम काई भी घर नहीं है। दोनों के पास एक-एक गाड़ी है। अरविंद शर्मा की गाडी की कमत 37 लाख 28 हजार 623 रुपए वहीं दीपेंद्र हुड्‌डा की गाडी की कीमत 30 लाख 24 हजार 384 रुपए है।

 

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन किया। 2014 में दीपेंद्र ने रोहतक और अरविंद ने करनाल से चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशियों और उनकी पत्नी के ज्वैलरी की कीमत में इजाफा हुआ है। इन दोनों ही प्रत्याशियों और दोनों की पत्नियों के पास डायमंड की कोई भी ज्वैलरी नहीं है।

भाजपा प्रत्यायी है कर्जदार
भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा के नाम 2 करोड़ 67 लाख 98 हजार 241 रुपए का लोन है और उनकी पत्नी के नाम पर 85 हजार 26 हजार 885 रुपए का लोन है।

नकद की बात करें तो डॉ. अरविंद शर्मा  ( Dr. Arvind Yadav) के पास 18 हजार 313 रुपए कैश है और उनकी पत्नी रीटा शर्मा के पास 7 लाख 13 हजार 302 रुपए हैं। डॉ. अरविंद शर्मा के बैंक खातों में कुल 37 लाख 73 हजार 681 रुपए व उनकी पत्नी रीटा शर्मा के 37 लाख 45 हजार 322 रुपए हैं।

दीपेंद्र हुड्डडा (Deependra Hooda)  की पत्नी श्वेता हुड्‌डा के पास बैंकों में 6 करोड़ 64 लाख 55 हजार 645 रुपए हैं। दीपेंद्र हुड्‌डा पर 18 लाख तो उनकी पत्नी श्वेता पर 1 करोड़ 24 लाख का लोन है।

दीपेंद्र हुड्‌डा के पास 20 मार्च 2024 को 20 हजार 284 रुपए कैश व उनकी पत्नी श्वेता मिर्धा हुड्‌डा के पास 1 लाख 85 हजार 121 रुपए कैश हैं। वहीं दीपेंद्र हुड्‌डा के पास 4 अलग-अलग खातों में कुल 94 लाख 49 हजार 198 रुपए हैं।

Deependra Hooda के डा अरबिंद से ज्यादा संपति
दीपेंद्र हुड्डा के पास 21 करोड़ 14 लाख 20 हजार 680 रुपए की अचल संपत्ति है तो  ( Dr. Arvind Yadav) अरविंद शर्मा के पास कोई अचल संपत्ति है। दीपेंद्र हुड्‌डा के पास 5 करोड़ 76 लाख 70 हजार 473 रुपए की चल संपत्ति है, तो डॉ. अरविंद शर्मा के पास 3 करोड़ 92 लाख 15 हजार 126 रुपए की चल संपत्ति है।

दीपेंद्र की पत्नी श्वेता भी  शर्मा की पत्नी से ज्यादा अमीर

दीपेंद्र हुड्‌डा (Deependra Hooda) की पत्नी श्वेता हुड्‌डा के पास 11 करोड़ 49 लाख 17 हजार 681 रुपए की चल संपत्ति और 30 करोड़ 85 लाख 49 हजार 937 रुपए की अचल संपत्ति है।

दोनों उम्मीदवारों की पत्नियों की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 670 रुपए की चल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं रीटा शर्मा के पास 1 करोड़ 90 लाख 5 हजार 100 रुपए की अचल संपत्ति हैं।

 

 दोनों प्रत्याशियों पर बढ़ा कर्ज

2014 लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों के कर्ज में इजाफा हुआ है। दिए गए हलफनामे के अनुसार दोनों प्रत्याशियों पर बैंक व निजी कंपनियों का कर्ज है। जानकारी के अनुसार 2014 में दीपेंद्र पर 7.5 लाख और 2019 में दो करोड़, जबकि उनकी पत्नी हेमश्वेता पर 2014 में 11.80 लाख और 2019 में 1.19 करोड़ का कर्ज है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा पर 2014 में 85 लाख और 2019 में 90.78 लाख, जबकि उनकी पत्नी रीता शर्मा पर 2014 में 3.02 लाख और 2019 में 77 लाख रुपये का कर्ज है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now