DDA Flat: दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर, DDA ने लॉन्च की नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
DDA Flat: Golden opportunity to buy a flat in Delhi, DDA launches new premium housing scheme

DDA Flat: अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसे पॉश इलाकों में फ्लैट खरीदने का मौका दिया है। DDA ने नई प्रीमियम हाउसिंग योजना शुरु कर दी है। इस स्कीम के तहत 170 फ्लैट्स और 67 पार्किंग स्पेस को ई- ऑक्शन के माध्यम में बेचा जाएगा।

योजना में हाई इनकम ग्रुप, मिडल इनकम ग्रुप और लोअर इनकम ग्रुप की कैटेगरी के फ्लैट्स शामिल है। ये फ्लैट्स वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी , पीतमपुरा, जसोला और अशोक पहाड़ी इलाकों में स्थित है।

DDA ने किए बड़े बदलाव

DDA की हाल ही में हुई मीटिंग में बिजनेस और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। अब कमर्शियल प्रॉपर्टी पर लगने वाला अमलगमेशन चार्ज 10 फीसदी से कम करके 1 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा नीलामी के दौरान इस्तेमाल होने वाले मल्टीप्लिकेशन फैक्टर को 2 से घटाकर 1.5 कर दिया गया है

सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट्स के पुनर्निर्माण के दौरान HIG फ्लैट मालिकों को 50,000 और MIG फ्लैट मालिकों को 38,000 को हर महीने किराया मदद दी जाएगी। यह मदद 2025 से दी जाएगी, बशर्ते संबंधित फ्लैट्स समय से खाली कर दिए जाए।

 

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now