Cyber Fraud: 1 लाख के लालच में गंवाए 95 हजार: रेवाड़ी में ज्वेलर्स को लिंक भेज की ठगी

On: December 2, 2021 8:37 AM
Follow Us:

रेवाडी: रेवाड़ी में एक ज्वेलर्स को एक लाख रुपए फोन-पे के जरिए भेजने का झांसा देकर 95 हजार रूप्ए ठग लिए। पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रेवाड़ी के अजय नगर निवासी विनोद कुमार की शहर के कटला बाजार में ज्वेलरी की दुकान है, जबकि उसके छोटे भाई राजेश कुमार की गांव मूंदी में ज्वेलरी की दुकान है। बुधवार की शाम राजेश कुमार के पास किसी कुलदीप शर्मा नाम के शख्स ने फोन किया और कहा कि उसे फोन-पे के जरिए खाते में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने हैं। पहले तो राजेश को कुछ समझ नहीं आया और फिर उसे लालच आ गया।

बड़े भाई विनोद का दिया नंबर
राजेश ने शातिर ठग को कहा कि वह खुद फोन-पे नहीं चलाता, जबकि उसका बड़ा भाई विनोद कुमार चलाता है। इसके बाद शातिर ठग को अपने बड़े भाई विनोद का मोबाइल नंबर दिया और फिर बाद में भाई को फोन भी कर दिया कि उसके खाते में 1 लाख रुपए कोई कुलदीप शर्मा भेजेगा। कुछ देर बाद शातिर ठग ने विनोद को फोन किया और उसका फोन-पे नंबर लेकर एक रुपए खाते में ट्रांसफर किया। एक रुपए खाते में आने की जानकारी लेने के लिए शातिर ठग ने विनोद को फोन किया और कहा कि उसने एक लिंक भी भेजा है। इस लिंक को क्लिक करते ही खाते में बचे हुए पैसे आ जाएंगे।

लिंक क्लिक करते ही खाते से पैसे कटना हो गए शुरू:
इसके बाद विनोद ने जैसे ही लिंक क्लिक किया उसके खाते में पैसे आने की बजाए कटने शुरू हो गए। 20-20 हजार करके 3 बार में 60 हजार और फिर 10-10 करते तीन बार में 30 हजार कट गए। इतना ही नहीं खाते में बचे 5 हजार रुपए भी कुछ सेकेंड बाद निकाल लिए। पैसे कटते ही विनोद ने शातिर ठग को फोन किया तो वह बोला कि यह पैसे वापस आपके खाते में आएंगे, लेकिन उसके बाद फोन ही ऑफ कर लिया। इस तरह विनोद के साथ 95 हजार रुपए की ठगी हो गई। विनोद ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now