Cyber crime: इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।

On: August 7, 2025 4:45 PM
Follow Us:
Cyber crime: इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।

Cyber crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के सरस्वती नगर निवासी तरुण खरे व मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के राज नगर निवासी दर्शन सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने अपनी शिकायत बताया था कि गत वर्ष दिसंबर माह में उसके मोबाइल फोन पर लॉरयल कंपनी के एप का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप इंस्टाल हो गया। उसे एक व्हाट्सगु्रप से जोड़ा गया, जिसमें एप के जरिए पैसा इन्वेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही गई थी।

 

उसने झांसे में आकर गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654/- रुपये जमा करा दिए। उसने यह राशि अपने व अपने पिता के बैंक खातों के साथ-साथ परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खाते से ट्रांसफर कराई थी।

 

जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे उसकी रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 6 आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर, जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया, यूपी के जिला आगरा के पिनाहाट निवासी रिषी कुमार, यूपी के महाराजगंज के गांव तुठीबारी हालआबाद महिन्द्रनगर लोहारा जिला लुधीयाना पंजाब निवासी रमेश कुमार सैनी, पंजाब के जिला लुधीयाना के गुरुनानंक नगर निवासी राजेन्द्र सैनी व राजस्थान के जिला सीकर के गांव अलखपुरा निवासी सुभाष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के सरस्वती नगर निवासी तरुण खरे व मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के राज नगर निवासी दर्शन सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तरुण खरे के बैंक खाते में ठगी की 72 हजार रुपये रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि आरोपी दर्शन सिंह ठाकुर ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now