Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 150 से ज्यादा चोरी को मामलों में फरार चल रहे गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान तावडू निवासी आज़ाद के रूप में हुई है। बता दे कि आरोपित आजाद पर हरियाणा पुलिस का पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।Haryana News
प्रेस वार्ता में किया खुलासा: डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी आज़ाद एक संगठित गिरोह के जरिए विभिन्न राज्यों में बैटरियों की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कई सालों से गिरोह का नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक फैला हुआ था। 12 दर्जन से चोरियों में शामिल मास्टर मांइड पुलिस के लिए गिरफ्तारी करना आफत् बना हुआ था। इसी के चलते पुलिस ने ईनाम रखा हुआ था।
60 से ज्यादा मामले दर्ज: बता दे कि रेवाड़ी पुलिस लंबे समय से आरोपी आज़ाद की तलाश में जुटी हुई थी। रेवाड़ी जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 63 मुकदमों में वह वांछित था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तावडू क्षेत्र से उसे दबोच लिया। इससे पहले इस गिरोह के दो अन्य गुर्गों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। रेवाड़ी के अलावा राजस्थान व दिल्ली में 100 से ज्यादा मामले दर्ज है।
लिया जाएगा रिमांड पर: डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के तरीकों, सप्लाई चैन और बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ की जा सके।

















