Crime News: राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव का क्यों किया मर्डर, हुआ खुलासा

On: May 4, 2025 7:26 AM
Follow Us:

Crime News: राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव (25) के मर्डर मामले बडा खुलसा हो गया है। इतन ही नहीं हिसार पुलिस ने आरोपी उदेश यादव को हिसार से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

हुआ खुलासा: पुलिस ने बताया राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव पेपर देने के लिए दिल्ली आई थी। उसके परिजनों के पास फोन आया था कि भावना आग से झुलस गई है। परिजन उसे जयुपर ले आए तथा वहां पर उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आयो था उसकी हत्या करके उसे जलाया गया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भावना को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद राजस्थान के बीकानेर में अपनी बहन के यहां चला गया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही निकलकर सामने आ रहा है कि उदेश ने ही डॉ. भावना पर तेल छिड़कर आग लगाई थी। पहले उसकी हत्या की थी।

जानिए कौन है उदेश:बता दे मर्डर के आरेाप मे जिसे काबू किया है वह हरियाणा हिसार में अकेला ही रहता था जबकि उसका पूरा परिवार गांव लिलोध में ही रहता था। बता दे कि हरियाणा के महेंद्रगढ जिले की मंडी अटेली के गांव बींदपुर में उसकी शादी हुई थी। सरकारी नौकरी के बाद ही उदेश ने शादी की। इस शादी से उदेश का एक 3 साल का बेटा भी है।

5 साल पहले उदेश यादव की मुलाकात: बता दे कि राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के गांव अनंतपुरा की रहने वाली डॉ. भावना यादव और आरोपी उदेश की एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों में उसी समय जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

जानिए कैसे हुई मुलाकात: भी कई बार डॉ. भावना आरोपी उदेश से मिलने के लिए हिसार में आई थी। दोनों के बीच फोन पर भी लंबी बातें होती रहती थी। डॉ. भावना आरोपी उदेश पर तलाक देने का दबाव बना रही थी। डॉ. भावना ने गुस्से में आकर खुद आग लगाई या उदेश ने डॉ. भावना को पेट्रोल छिड़कर जला दिया। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now