Crime: कार सवार बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट कर की लूटपाट

On: December 24, 2021 12:55 PM
Follow Us:

गुरुग्राम: गुरुग्राम में कार सवार बदमाशों ने बाइक पर घर लौट रहे एक अकाउंट मैनेजर पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर 18 हजार कैश व कागजात लूट ले गए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Haryana crime: चोरी के ट्रक बेचते, दो बदमाश काबू, तीन ट्रक बरामद


पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के गांव दौलताबाद निवासी ललित कौशिक गुरुग्राम के ही गोल्फ कोर्स एरिया में स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंट मैनेजर हैं। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह सेक्टर-12 A एरिया में कुछ देर के लिए रुक गए। उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी एक क्रेटा कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। कार से उतरते ही एक बदमाश ने ललित की बाइक की चाबी निकाल ली। इस बीच ललित ने बाइक की चाबी मांगी तो दोनों बदमाशों ने मिलकर डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों को लगा कि ललित बेहोश हो चुका तो वह फरार हो गए। होश आने पर देखा ललित की सोने की चेन गायब थी।

https://www.best24news.com/?p=25643

पर्स भी गायब : जब ललित को होश आया तो पता चला कि उसका पर्स भी गायब है। जिसमें 18 हजार रुपए कैश के अलावा कई जरूरी कागजात थे। ललित ने तुरंत वारदात की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। जिससे पूरी वारदात का पता लग सके और बदमाशों तक पहुंचा जा सके।

https://www.best24news.com/?p=25638

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now