Haryana News: बडा फैसला: इस बार सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

On: December 22, 2022 2:14 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा एक बार फिर जोश आ गया है। इसी के चलते हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बडा फैसला सुनाया है।

पार्टी की ओर से इस बार चुनाव सिंबल पर लडा जाएगा। प्रदेश में सरकार भले ही भाजपा की हो, लेकिन हिमाचल के नतीजों ने हरियाणा की जनता को उत्साह से भर दिया है।
Sonali Phogat Murder: अब तक CBI का सबसे बड़ा खुलासा, जानिए हत्या से पहले क्या क्या हुआ

जल्द ही होगे निकाय चुनाव
प्रदेश में दो माह के भीतर ही निकाय चुनाव होने हैं। इसमें तीन बड़े नगर निगम और नगर परिषद शामिल हैं। गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम का चुनाव अभी होना है। इसके साथ ही थानेसर, सिरसा और अंबाला छावनी परिषद समेत पांच नगर परिषदाें के चुनाव भी बाकी हैं।

CONG 11zon 1

Murder in Mumbai: चप्पल से खुला मर्डर का राज.. तीन शादियां कर चुका है हत्यारा

हालांकि कांग्रेस की रणनीति में सिंबल पर चुनाव लड़ना शामिल नहीं है। यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा रहा है। भाजपा हमेशा निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ती आई है। अब भाजपा ने पन्ना समितियों का जो फार्मूला अपनाया है। उसका असर निकाय चुनाव में दिखाने के लिए पार्टी जोर लगाएगी।

जानिए क्यो किया ऐसा: पूर्व सीएम भूपेंद सिंह हुडडा हाल ही में आदमपुर चुनाव में शिकस्त के बाद निकाय चुनाव के माध्यम से अपना लोहा मनवाना चाह रहे हैं। उनके फैसलों को फिलहाल आलाकमान से हरी झंडी है।

Rewari News: महिला कर्मचारियो ने किया विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों है परेशान
इसलिए निकाय चुनाव के इस फैसले का नफा नुकसान भी हुडडा के खाते में जाएगा। कांग्रेसियों का यह भी मानना है कि यह समय सटीक है। इस समय हरियाणा में राहुल गांधी की यात्रा से जो माहौल बना है। उसका फायदा निकाय चुनाव में लिया जा सकता है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now