Rewari news: गमहीन माहौल में कांग्रेसी नेता अर्जुन राव का रेवाड़ी में किया अंतिम संस्कार

On: October 24, 2023 3:19 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राव बीरेंद्र सिंह के पौत्र राव अर्जुन सिंह के पार्थिव शरीर को  द श्रद्धा सुमन अर्पित के बाद  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुखाग्नि दी।Rewari news: गमहीन माहौल में अर्जुन राव का किया अंतिम संस्कार

 

राव अर्जुन सिंह का 19 अक्टूबर को बैंकाक में ह्रदय गति रुकने से हार्दिक निधन हो गया था। उनके शव को आज रेवाड़ी लाया गया। रामपुरा स्थित राव बीरेंद्र सिंह के समाधि स्थल के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ARJUN RAO
पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें रेवाड़ी के रामपुरा गांव लाया गया। केंद्रीय मंत्री और अर्जुन राव के चाचा राव इंद्रजीत सिंह, पिता राव अजीत सिंह, चाचा पूर्व विधायक यदुवेंद्र सिंह, सबके साथ पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद थे।
CET Exam: हरियाणा रोडवेज को रेवाडी सहित पूरे हरियाणा में 5 करोड का नुकसान
उनके अंतिम संस्कार में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पर्यटन निगम के अध्यक्ष अरविंद यादव,पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।Rewari: रालियावास में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित

अर्जुन राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन के निधन के बाद, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने कार्यक्रमों को रोक कर परिवार के साथ रेवाड़ी पहुंचे। 2019 में, अर्जुन ने कांग्रेस के टिकट पर अटेली विधानसभा से चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने इस चुनाव में हार का सामना किया। बता दें कि पिछले सप्ताह अर्जुन सिंह की बैंकाक में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गयी थी

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now