CM Flying Raid: सिर्फ जनता को दिखाने के लिए हो रही छापेमारी, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं ?

On: September 15, 2025 9:26 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का गठन इसलिए किया गया था विभागों में हो रही भ्रष्टाचार की पोल खोल सकें लेकिन सही बात तो यह ये सब कार्रवाई जनता को दिखाने के लिए की जा रही है। जबकि आज तक किसी भी कर्मचाारी पर गाज नही गिरी है।CM Flying Raid

फिर मारी रेड: सोमवार को बिजली निगम के अर्द्धशहरी उपमंडल कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर और अभिलेखों की गहन जांच की, जिसमें गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।CM Flying Raid

सात कर्मचारी मिले गायब: जांच के दौरान 25 कर्मचारियों में से सात अनुपस्थित पाए गए, जिनमें दो कनिष्ठ अभियंता, दो लाइनमैन, दो सहायक लाइनमैन और एक निम्न श्रेणी लिपिक शामिल हैं। इसके अलावा बिजली कनेक्शन से संबंधित 64 फाइलें लंबित मिलीं, जिनमें से 41 ओवरड्यू थीं।CM Flying Raid

इन मामलों में तीन कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं सीएम विंडो पर दर्ज 11 शिकायतें भी निपटान के बिना लंबित मिलीं, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं।

टीम का नेतृत्व निरीक्षक सत्येंद्र कुमार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र यादव (सचिव, मार्केट कमेटी रेवाड़ी) ने किया। टीम ने लंबित कार्यों और अनुपस्थित कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज जब्त कर मुख्यालय भेज दिए हैं। उड़नदस्ता अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

इससे पहले भी टीम बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता के कार्यालयों में छापेमारी कर चुकी है। लेकिन आज किसी भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ​सिर्फ कागजों रेड ओर कागजो में जबाव देकर मामलों को निपटा दिया जाता है।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now