CIA Rewari ने सुलझाई महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट की वारदात की गुत्थी

On: July 28, 2025 5:01 PM
Follow Us:
सीआईए ने सुलझाई महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट की वारदात की गुत्थी

CIA Rewari: सीआईए ने एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।

DSP Rewari डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की 4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोये हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बहार गए हुए थे। जो रात्रि के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे घुस आए। सभी के हाथो में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे।

आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका का यौन उत्पीड़न करके, अश्लील वीडियो भी बना ली।

 

 लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

 

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी।

जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कई वारदातों को दिया अंजाम: प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए से 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now