Haryana Crime: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस गत 10 जनवरी को मोहल्ला साधुशाह नगर से लगभग 6 साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एमपी के जिला सागर के गांव रामपुर निवासी गोलू व एमपी के जिला रायसेन के गांव खामखेडा हाल आबाद जिला सागर के गांव रामपुर निवासी मनीषा के रूप में हुई है।Haryana Crime
इन दिन मिली शिकायत: बता दे कि 10 जनवरी को गांव मीरपुर निवासी मंजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह इस समय मोहल्ला साधुशाह नगर रेवाड़ी में रह रहा है। उसके पड़ोस में एमपी के जिला सागर के गांव रामपुर निवासी गोलू दास व मनीषा भी रह रहे थे। दोनों उसके बेटे साहिल को खिलाते थे। 10 जनवरी को साहिल अचानक घर से गायब हो गया। उन्हें शक है की गोलू व मनीषा दोनों उनके बच्चे का अपहरण किया है।
मामला दर्ज कर जांच शुरू: बता दे कि जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में अपहरण का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अगले ही दिन आजाद चौक के पास से बच्चे को बरामद कर लिया था। बच्चे ने पूछताछ में बताया की गोलू और मनीषा उसे लेकर गए थे। बाद में उसे यहा छोड़कर कहीं चले गए।
अपहरण करने वाले काबू: इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त दोनों आरोपी गोलु व मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह मोहल्ला साधुशाह नगर रेवाड़ी में किराये के मकान में लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

















