back to top
Home Haryana News Haryana News: पिता की मौत के बाद मचा बवाल, क्लेम के लिए...

Haryana News: पिता की मौत के बाद मचा बवाल, क्लेम के लिए भाई-बहन भिड़े

पिता की मौत के बाद मचा बवाल
पिता की मौत के बाद मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता के शव को लेने के लिए भाई बहनों में जमकर लड़ाई हुआ। बहन का कहना था कि वह अपने पिता का शव टोहाना लेकर जाएगी, वही बेटों का कहना है की शव वो कैथल लेकर जाएंगे। भाई बहनों में विवाद के वजह से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी दे रही हो गई।

कैथल के रहने वाले प्रेम कुमार की शुक्रवार की दोपहर टोहाना के पास ट्रेन से काटने की वजह से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जान शुरू की।शव को शवदाह गृह में रखवाया गया जहां भाई बहनों में पिता के शव को लेकर लड़ाई हो गई।

मृतक के बेटे अमर का कहना है कि वह तीन भाई और पांच बहने हैं और सभी की शादी हो चुकी है। कल 1:30 के करीब बहन का फोन आया और बहन ने बताया कि पिता की मौत हो गई है और जब वह शव लेने डेड हाउस पहुंचे तो वहां बहन पहले से मौजूद थी और सब अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी।

आसपास के लोगों का कहना है कि पिता के ऊपर बेटों का अधिकार है बहन को क्लेम लेना है इसलिए वह पिता का लाश अपने साथ ले जाना चाहती है। वही मीनाक्षी ने कहा कि उनके पिता 20 साल से उनके साथ रह रहे थे। रेलवे पुलिस के द्वारा मीनाक्षी को कॉल करके सूचित किया गया कि वह डेड बॉडी लेकर जाए। वही मीनाक्षी का कहना है कि मेरे भाई पैसों के चक्कर में पिता के शव लेने आए हैं।

बहनों ने बताया कि भाई पिता का ख्याल नहीं रखते थे। उनकी मां का मौत बस से गिरने से हो गया और क्लेम में 6 से 7 लख रुपए मिले थे। भाइयों ने पैसा हड़प लिया और अब पिता के मौत का पैसा हड़पना चाहते हैं। इस मामले ने सबको हैरान कर दिया।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News