Political News: चंडीगढ़ वाला इंजन अब धुआं फेंकने लगा: सचिन पायलेट

On: September 22, 2024 9:18 PM
Follow Us:

Political News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन ने कहा डबल इंजन की सरकार में एक इंजन दिल्ली में खराब हो गया और चंडीगढ़ वाला इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चंडीगढ़ वाला इंजन अब धुआं फेंकने का काम कर रहा है। यानि भाजपा से लोग पीछा छुडवाने के लिए तैयार है।

भाजपा के नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की बात न करके केवल धर्म की राजनीति करते हैं। हरियाणा हो या राजस्थान भाजपा हिंदुस्तान-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगो को गुमराह किया है। वे रविवार को रेवाड़ी के गांव भूडला में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सबोंधित कर रहे थे।Political News

 

किसानों की हालत बिगडी: कृषि प्रधान देश में आज किसानो की हालत बिगडी हुई है। पिछले 10 सालों में खासतोर से भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।Political News

तीन काले कानून में किसानों को गोली-लाठियां खानी पड़ीं। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद होने के बाद तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। आज किसान फसल बेचने के लिए मंडी में धक्के खा रहा है। तहसील हो या मंडी टोकन के पर लूट सरेआम हो रही है।

बीजेपी को इतना धंमड हो गया है जिसे आम सोच नही सकते। हरियाणा में लोग कांग्रेस की वोट खराब करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे उम्मीदवार भाजपा से पैसे लेकर वोट खराब करने का काम कर रहे हैं। निशाना साधने के साथ-साथ मतदाताओं से भी कहा कि हाथी घोड़ा भैंस पर अपना वोट खराब मत करना।

तिलमिला रही है भाजपा‘ कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। लोकसभा में आप लोग भाजपा की हालत देख चुके है। अब वह धर्म के नाम लोगों को गुमराह कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now