Chain Snatched : स्कूल जाती महिला सफाई कर्मी की बाइकर्स गिरोह से छीनी सोने की चेन

On: October 13, 2021 1:43 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। जिला में पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी स्नेचर हाथ नहीं आ रहे हैं। मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाश दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर गांव लाधुवास गुर्जर के समीप सर्विस रोड से गुजर रही महिला की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला गांव संगवाड़ी के प्राथमिक स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुआयना कार्रवाई के बाद केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शिकायत में गांव निवासी राजबाला ने बताया कि वह संगवाड़ी के प्राईमरी स्कूल में बतौर सफाई कर्मी कार्यरत है। मंगलवार सुबह लाधुवास गुर्जर जाने के लिए सर्विस रोड से होते हुए जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़ी होकर गांव की एक महिला से बातचीत करने लग गई। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले की चेन तोड़ ली।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now