CET: हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्ती के बदले नियम, जानिए अब कैसे होगी भर्ती

On: April 21, 2025 1:06 PM
Follow Us:
Haryana CET Exam 2025: इस दिन होगा CET Exam, जानिए नोटिफिकेशन की सच्चाई

CET: हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्तियां होने वाली है। इस बार भर्ती को लेकर कुछ नियम बदल दिए गए है। हरियाणा में अब ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नियम बनाने पर मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता पांच मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक से इन नियमों की मंजूरी ली जाएगी।

 

क्यो कि अभी हाल में हरियाणा सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भर्ती नियम बनाने के निर्देश दिए थे। यह भी कहा गया था कि को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया नियम, 2025 कहा जाएगा। इस साल से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों की सीधी भर्ती होनी है।

जारी होगी अधिसूचना: ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा को भेजी जाएंगी। विभागों से मांग प्राप्त होने पर, भर्ती के लिए खाली पदों को आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा।
सरकार के नियंत्रण वाले सभी विभागों और सरकारी संगठनों के प्रमुख ग्रुप सी के खाली पदों के लिए अपनी मांगें संबंधित सेवा नियमों में दिए गए पात्रता मानदंडों के साथ निर्धारित प्रारूप में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्तुत करेंगे।

ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा को भेजी जाएंगी। विभागों से मांग प्राप्त होने पर, भर्ती के लिए खाली पदों को आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा।

उम्मीदवार पद के लिए कौशल और या लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक है या नहीं। शैक्षिक योग्यता के संबंध में उम्मीदवार की डिग्री विज्ञापित पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए निर्धारित कट ऑफ अंतिम तिथि के बाद वैध होगी।

यदि परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम शैक्षणिक संस्थान द्वारा अंतिम तिथि कटऑफ तिथि से पहले आधिकारिक तरीके से घोषित किया जाता है तो आवेदक को दस्तावेजों की जांच के समय ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now