DRUGS: दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध केंद्र सरकार की नई पहल: ‘मानस-1933’ हेल्पलाइन शुरू

On: July 5, 2025 6:12 PM
Follow Us:
नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध केंद्र सरकार की नई पहल: 'मानस-1933' हेल्पलाइन शुरू

DRUGS: हरियाणा में नशा मुक्त बनाने के लिए नायब सैनी सरकार जी जान से लगी हुई है। जिला स्तर टीम बनाकर दिन रात रेड मारी जा रही है। इसी क्रम में ‘नशा मुक्त भारत 2047’ अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नार्कोटिक्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक अहम कदम उठाया गया है।DRUGS

इस दिशा में गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन – मानस (MANAS) – 1933 की शुरुआत की गई है। यह हेल्पलाइन नंबर 24×7 सक्रिय रहेगा और नागरिकों को किसी भी समय नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी साझा करने की सुविधा देगा।

डीसी मीणा रेवाडी के उपायुक्त ने बताया कि विशेष बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि इससे युवाओं को भी इस बुराई से बचाने में बल मिलेगा। केंद्र सरकार का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है और इस दिशा में जन-सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नशा रोकने के लिए आगे आएं, 1933 पर दें जानकारी
डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी या दुरुपयोग की जानकारी हो, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1933 पर तुरंत सूचित करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now