CAA: कितने लोगों को होगा इसका फायदा, हरियाणा में कितने विदेशी बनेगे नागरिक ?

On: March 16, 2024 7:51 AM
Follow Us:

CAA : केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से हरियाणा में रहने वाले करीब 600 विदेशी नागरिकों को लाभ मिलेगा। इन नागरिकों को अब भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिन नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा उनमें सर्वाधिक 459 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो सभी हिंदू हैं।

Haryana News: CM बनते ही नायब सिंह ने 7 हजार युवाओं को थमाया ज्वाईनिंग लेटर, जानिए किन पदो पर ओर होगी भर्ती

इस समय देशभर में नागरिकता कानून की चर्चा है। 11 मार्च से नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA देश में लागू हो चुका है। इसके लागू होते ही सियासत भी शुरू हो चुकी है।

 

 

जहां विपक्षी दल कानून को संविधान के खिलाफ बता रहे हैं तो वहीं सत्ताधारी पार्टी इसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित लोगों के लिए सम्मान बता रही है।

 

CAA लागू होने के बाद कानून से जुड़े कई सवाल भी हैं कि सीएए से किन लोगों को फायदा होगा? ऐसे कितने लोग देश में रह रहे हैं क्या इसका कोई आंकड़ा है? क्या सीएए से पहले भी लोगों को नागरिकता मिल रही है? क्या भारत के लोग भी तो दूसरे देशों की नागरिकता लेते हैं, इनकी संख्या कितनी है? आइये जानते हैं…

CAA

 

हरियाणा में रहे रहे हैं 600 विदेशी नागरिक

गृह विभाग के पास अभी तक उपलब्ध सूची के अनुसार हरियाणा में रहने वाले 600 विदेशी नागरिक भारतवासी बन पाएंगे। इसमें से 459 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो सभी हिंदू हैं।

Weather Update : किन राज्यों में है हो सकती है बारिश और कहां रहेगा मौसम साफ, जाने मौसम का हाल ?

375 विदेशी नागरिक वर्षों पहले भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि अन्य वीजा के जरिए यहां रह रहे हैं। सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक फरीदाबाद में रह रहे हैं, जिनमें से 214 पाकिस्तानी, 40 से ज्यादा अफगानिस्तानी, बांग्लादेशी व अन्य देशों से हैं।

दशकों से रह रहें शरणार्थी

कुछ नागरिक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हैं। गृह विभाग की ओर से कई दशकों से शरणार्थी के तौर पर रहने वाले पाकिस्तानी हिंदुओं पर नजर रखी जा रही है।

हरियाणा के गृह विभाग के अनुसार सभी विदेशी नागरिक वीजा के जरिये ही रह रहे हैं और हर वर्ष उनका वीजा बढ़ाया जाता है। सभी परिवार भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद ही हरियाणा आ गए थे, जो शरणार्थी के तौर पर वीजा के जरिये रह रहे हैं।

रिपोर्ट की जा रही तैयार, जल्द होगी जारी

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने के बाद हरियाणा के गृह विभाग ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गृह विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों से सीआइडी के माध्यम से ऐसे नागरिकों की सूची दोबारा मंगवा ली गई है।

Dharuhera: डंपिंग यार्ड में मिला 5 माह का भ्रूण#

 

जिन्हें सीएए का लाभ मिलना है। केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद हरियाणा सरकार भी इस कानून को प्रदेश में लागू करेगी। उससे पहले प्रदेश के सभी जिलों से विदेशों नागरिकों का अपडेट रिपोर्ट तैयार हो रही है।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now