Bulldozer Action: हरियाणा में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से वन विभाग की जमीन निर्माण किए गए फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलेगा। सोहना वन विभाग के अधिकारी संजय यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अरावली वन विभाग की जमीन पर बनाए गए फार्म हाउसों को 16 जुलाई यानी आज गिराया जाएगा।
जानकारी देते हुए संजय यादव ने बताया कि अरावली पहाड़ी पर लगभग 80 एकड़ जमीन के ऊपर 40 फार्म हाउसों का अवैध निर्माण किया हुआ है। जिनमं कुछ फार्म रायसीना की पहाड़ी और ज्यादातर फार्म हाउस गैरतपुर बास में बने हुए हैं। वन विभाग द्वारा इन्हें कई बार नोटिस भी दिए गए थे।
मामला कोर्ट में जाने के बाद सिर्फ दो फार्मों को स्टे मिला है। अब विभाग की ओर से आज 16 जुलाई को इन सभी फार्म हाउसों को गिराया जाएगा। जिसके लिए वन विभाग ने पूरा तैयारी कर ली है।

















