Bulldozer Action: रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

On: June 27, 2025 5:36 PM
Follow Us:
Bulldozer Action: रेवाड़ी में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Bulldozer Action: जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को रेवाडी नारनोल रोड व रामपुरा के पास करीब पांच एकड़ जमीन विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों में निर्माण तोड़े। टीम के पहुचते ही अफरा तफरी मच गई।Bulldozer Action

 

डीटीपी मंदीप सिहाग ने बताया कि नारनोल रोड पर करीब तीन एकड़ में 15 डीपीसी व 2 चारदीवारी तोड़ी गई हैं। इतना ही नहीं रामपुरा के पास तीन एकड़ में विकसित अवैध कालोनी में 4 डीपीसी, एक निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसी के चलते प्लाट मालिकों आवाज दब रह गई

पिछले कई माह से जिला नगर योजनाकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अवैध निर्माणों पर तोड़फोड की कार्रवाई की जा रही है।  जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now