BSNL का मानसून आफर Jio, Airtel पर पडेगा भारी, जानिए क्या है Offer

On: July 8, 2024 7:27 AM
Follow Us:

BSNL: टेलीकाम के क्षेत्र में निजी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए BSNL  लगातार कोशिश कर रहा है। इसी के चलते एक बार फिर BSNL ने टेलीकाम की निजी कंपनियों को चुनौती देने के लिए मानसून आफर पेश किया है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

BSNL  स्कीम से लैंडलाइन व ब्राडबैंड के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे प्लान में दिए गए आफर के तहत एक माह तक निश्शुल्क सुविधा मिलेगी। साथ ही बुकिंग कराने पर 100 से 50 रुपये की छूट भी दी जाएगी।

BSNL

बीएसएनल लैंडलाइन व ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को भी राहत देने के लिए मानसून आफर ले आया है। इसके तहत बीएसएनएल अपने सभी पुराने लैंडलाइन/ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को नई फाइबर लाइन में बदल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की सेवा मिल सके।

BSNL मानसून ऑफर की पेशकश

इस महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की ऐलान किया है। रिचार्ज में बढ़ोतरी प्रभावी भी हो गई हैं। इसी बीच इन निजी टेलिकॉम कंपनियों को करारी टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए मानसून ऑफर की पेशकश की है।

 

ये भी मिलेगी सुविधा: जो लैंडलाइन उपभोक्ता फाइबर टेक्नोलाजी से जोड़े जा रहे हैं उनको 25 एमबीपीएस डाटा स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधा भी दी जा रही है।

 

BSNL टैरिफ प्लान

  • BSNL के रिचार्ज प्लान की बात करें तो, यह अभी भी एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया से काफी सस्ता है.
  • बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अभी भी 107 रुपये में 35 दिन की वैद्यता वाले प्लान की पेशकश कर रहा है.
  • इसमें 3 जीबी तक डेटा और 200 फ्री वॉयस कॉलिंग मिनट्स मिल रहे हैं.

 

 

  • इसके अलावा BSNL की ओर से 147 रुपए में 30 दिन की वैद्यता वाला प्लान भी ऑफर किया जा रहा है.
  • इसमें 10 जीबी तक डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है.
  • BSNL 197 रुपये के प्लान में पहले 18 दिनों के लिए 2 जीबी 4 जी डेटा, असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 70 दिनों की सेवा प्रदान की जाती है.

 

 

  • जबकि 199 रुपये के प्लान में 70 दिन की वैद्यता के साथ अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा मिल रहा है.
  • BSNL भी त्यौहारी सीजन के दौरान 397 रुपये वाला प्लान पेश करता है, जिसकी कुल वैधता 150 दिनों की है.
  • इस प्लान में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 2GB 4G डेटा मिलता है.
  • 797 रुपये के प्लान में 300 दिनों की लंबी वैधता के साथ पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डेटा प्रदान करता है.

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now