Breaking news:
-
हरियाणा
आईएमटी में भले ही मजदूरी बढ़ाने को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन बंद हो गया हो लेकिन यह चिंगारी या राजस्थान के भिवाडी व नोएडा में भी पहुंच चुकी है।
भिवाड़ी में प्रदर्शन, पुलिस तैनात: हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी में हुई बढ़ोतरी का असर अब भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिकों ने सोमवार को न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों की ओर से हंगामा किए जाने के बाद कंपनी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि हरियाणा में मजदूरी दर बढ़ने के बाद भिवाड़ी में कार्यरत श्रमिकों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मजदूरी दर उनके जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है, जबकि हरियाणा में बेहतर वेतन मिलने से असमानता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। भिवाड़ी की श्रमिकों का कहना है कि कई सालों से उनकी मजदूरी नहीं बढ़ी है इतना ही नहीं सुरक्षा उपकरणों का भी पूरा अभाव है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया, ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।
इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। आंदोलन की चेतावनी श्रमिकों ने कहा है कि वे कई साल से कम मजदूरी पर काम कर रहे हैं जब पड़ोसी राज्य में मानदेय बढ़ सकता है तो हमारा क्यों नहीं
श्रमिकों ने चेतावनी : यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आगे भी आंदोलन तेज कर सकते हैं। श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई कंपनियों में आज उत्पादन बंद हो गया है हालांकि देखा देखी के चलते श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है.
नोएडा में बबाल, कई वाहन फुके:
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आना की तर्ज पर अब नोएडा में भी श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं । गुस्साए कर्मियो ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है हालांकि पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए आंसू के गोले छोड़कर कर्मचारियों को शांत करने का प्रयास किया गया है लेकिन कर्मचारियों का व प्रदर्शन लगातार जारी है।





















