मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking news: हाईवे पर जलभराव एक बड़ी चुनौती, केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी ने ली बैठक, जानिए क्या दिए निर्देश

On: September 17, 2025 3:02 PM
Follow Us:
हाईवे पर जलभराव एक बड़ी चुनौती, केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी ने ली बैठक, जानिए क्या दिए निर्देश

Breaking news: केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48) पर होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय स्तर पर एनएचएआई और हरियाणा-राजस्थान के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इतना ही नहीं इसे स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए। Breaking news

अलवर लोकसभा क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं एवं औद्योगिक शहर भिवाड़ी के लंबित कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव साथ अलग-अलग बैठक कीं. (Nh 919)

यह भी पढ़ें  HARYANA: मांगो को लेकर सडको पर उतरे पूर्व सैनिक

इस मौके पर भिवाड़ी के जलभराव, यातायात जाम और औद्योगिक संपर्क मार्गों की चुनौतियों का स्थाई समाधान एवं भिवाड़ी को रेल नेटवर्क से जोड़ने सहित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 जलभराव एक बड़ी चुनौती: वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि शहर में औद्योगिक इकाइयों का दूषित पानी छह एमएलडी सीईटीपी से शोधित कर पुन: उपयोग में भेजा जा रहा है और घरेलू गंदे पानी के लिए 34 एमएलडी एसटीपी का काम प्रगति पर है। इसके बावजूद नेशनल हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव एक बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें   Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के इन रूटों पर नही जाएगी बस, आदेश जारी

बैठक में राजस्थान के वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय सचिव उमाशंकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, मंजीत चौधरी, जयराम जाटव व मामन सिंह यादव, प्रधान दौलत राम जाटव व वीरवती देवी, संजय नरूका, बलवान सिंह यादव, मोहित यादव, बस्तीराम यादव, संदीप दायमा, बन्ना राम मीणा, इंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।Breaking news

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now