मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Roadways : हरियाणा के इस डिपो को मिली 4 नई AC बसें, जानें क्या होगा रूट

On: June 5, 2025 2:44 PM
Follow Us:
HARYANA NEWS

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इस भीषण गर्मी में राहत की खबर आई है। रेवाड़ी डिपो को लंबे समय बाद 4 नई AC बसें मिल गई हैं। अब जल्द ही इन बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। AC बसों के संचालन से लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।Haryana Roadways

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी डिपो में इस समय कुल 153 बसें मौजूद हैं। अब 4 नई AC बसें आ चुकी हैं तो इनकी संख्या बढ़कर 157 हो गई है। वहीं डिपो को कुल 177 बसों का बेड़ा निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए जारी किए निर्देश, इस बार स्कूल को करनी होगी ये तैयारी

ऐसे में रोडवेज हेडक्वार्टर को 20 नॉर्मल बसों की डिमांड भी भेज दी गई है। आने वाले समय में जैसे ही ये बसें मिलेंगी रेवाड़ी डिपो पूरी तरह से अपने तय बेड़े के साथ काम करने लगेगा।Haryana Roadways

अबकी बार जो 4 AC बसें आई हैं, उन्हें रेवाड़ी से 4 बड़े रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें Chandigarh, Haridwar, Agra और Moradabad जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। ये सभी रूट लंबे सफर वाले हैं, जहां गर्मी के मौसम में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में इन AC बसों के जरिए यात्रियों को बेहतर सुविधा और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana ITI :  हरियाणा में ITI में दाखिले के लिए 6 जून से शुरु होंगे आवेदन, जानें क्या क्या चाहिए दस्तावेज ?

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2010 में भी रेवाड़ी डिपो को 5 AC बसें अलॉट हुई थीं लेकिन तकनीकी खामियों और यात्रियों की कम संख्या के कारण वह योजना फ्लॉप हो गई थी। उस समय बसों की मेंटेनेंस भी ठीक से नहीं हो पा रही थी और सुविधाएं यात्रियों को लुभा नहीं सकी थीं। लेकिन इस बार नई बसें तकनीकी रूप से एडवांस हैं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास डिजाइन की गई हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now