मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: लापरवाही करने वालो पर बडी कार्रवाई, XEN को चार्जशीट, DTP को नोटिस

On: December 26, 2025 9:38 PM
Follow Us:
Rewari News: रेवाड़ी के बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया

Rewari News: रेवाड़ी के बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।Rewari News

बैठक के दौरान कामकाज में गंभीर अनियमितता और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को चार्जशीट करने तथा जिला नगर योजनाकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। मंत्री के सख्त तेवरों से बैठक में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप देखने को मिला।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची के 2 लाख युवाओं को देगी रोजगार, सीएम हरियाणा ने किया ऐलान

7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान: ग्रीवांस कमेटी की बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गई थीं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पहली बार सामने आई 6 शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए।Rewari News

मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारों की ओर से गलत कार्य या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाडी में दबोचे 'कोख' के सौदागर, 60 हजार मे हुआ था सौदा

XEN को चार्जशीट: बैठक के दौरान सेक्टर 3 में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर विशेष रूप से सुनवाई हुई। इस शिकायत पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ से जवाब मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।Rewari News

मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल चार्जशीट करने के आदेश जारी कर दिए। बताया गया कि इससे पहले भी समाधान शिविर में इसी अधिकारी को कार्य में लापरवाही को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी। दो बार आई शिकायत पर भी अनभिज्ञता जताने पर उन्हें चेताया गया था, लेकिन ग्रीवांस बैठक में भी वही स्थिति सामने आने पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now