Rewari: राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

On: March 13, 2026 10:42 PM
Follow Us:
SPORTS MEET
Rewari: राजकीय बहुतकनीकी लिसाना में दो दिवसीय 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Sports news rewari
विद्यार्थियों एवं टीचिंग स्टाफ के बीच रोमांचक रस्साकस्सी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस खेलकूद  प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लम्बी व ऊँची कूद, गोला फेंक तथा अन्य कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
—————-

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now