Rewari News: धारूहेड़ा: एम2के काउंटी सोसायटी में श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को अंतिम दिन गौमाता की सेवा और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रही रेवाड़ी गौ रक्षा दल टीम को खाटू श्याम कथा समिति की ओर ो सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की गई।Rewari News
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि गौमाता की रक्षा और सेवा सनातन परंपरा का अहम हिस्सा है। समाज में ऐसे संगठन जो निस्वार्थ भाव से घायल, बेसहारा और संकट में फंसी गायों की सेवा कर रहे हैं, वे वास्तव में मानवता की सेवा कर रहे हैं।Rewari News
उन्होंने बताया कि गौ रक्षा दल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त, बीमार और बेसहारा गायों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाता है। इस कार्य में समाज के सहयोग की अहम भूमिका रहती है। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भी गौ सेवा के महत्व पर अपने विचार रखे।

















