Punjab News: पंजाब में दिनभर बादल छाए रहे और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक देगा और जमकर बारिश होगी।Punjab News
आपको बता दें कि मानसून लगातार उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है और यह मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में प्रवेश करेगा।Punjab News
मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ और पंजाब में 22 जून से 25 जून के बीच मानसून आ सकता है। वहीं, पंजाब में प्री-मानसून बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह बारिश खेती के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।
- चंडीगढ़ 22-23 जून
- मोहाली 22-23 जून
- रोपड़ 23-24 जून
- पटियाला 23-24 जून
- लुधियाना 24-25 जून
- फतेहगढ़ साहिब 24-25 जून
- संगरूर 24-25 जून
- बरनाला 25 जून
- फिरोजपुर 25-26 जून
- फाजिल्का 25-26 जून
- फरीदकोट 25-26 जून
- मोगा 25-26 जून
- बठिंडा 26-27 जून
- मानसा 26-27 जून
- मानसा 26-27 जून
- अमृतसर 26-27 जून
- तरनतारन 26-27 जून
- गुरदासपुर 26-27 जून
- पठानकोट 26-28 जून
- जालंधर 26-28 जून
- कपूरथला 26-28 जून
- नवांशहर 26-28 जून
- होशियारपुर 26-28 जून

















