मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railways: फाल्गुनी श्याम मेले को लेकर रेवाड़ी–रींगस और जयपुर–भिवानी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

On: February 8, 2026 5:11 PM
Follow Us:
KHATU SHYAM

Indian Railways: खाटू श्याम में लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी श्याम मेले और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी तथा जयपुर–भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे हरियाणा और राजस्थान के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बता दे कि इस मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम धाम पहुंचते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था भीड़ प्रबंधन और यात्रा को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन कुल 09 ट्रिप लगाएगी।Indian Railways

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा फायर डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला, इस जिले में फायर ब्रिगेड कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द

निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को रात के समय सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

ये रहेगा रूट: वहीं वापसी के लिए गाड़ी संख्या 09634 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 21 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक कुल 09 ट्रिप के साथ चलाई जाएगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशनों पर रहेगा, जिससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें  Elon Musk X App: एक्स भी वसूलेगा मथली चार्ज, एलन मस्‍क ने किया इशारा

डेमू रैक लगाया: रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष सेवा में 16 डिब्बों वाला डेमू रैक लगाया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि फाल्गुनी मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा सकती हैं। ,

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now