HSEB Exam: रि-अपीयर परीक्षा होगी जुलाई में , जानिए फार्म भरने की अंतिम तिथि क्या है

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Haryana Departmental Exams 2025

​​HSEB Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीन पढनें वालो के लिए ये जरूरी न्यूज है। ​​हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रि-अपीयर परीक्षा का आयोजन का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि ये परीक्षा जुलाई में होगी तथा इसके लिए परीक्षार्थी 950 रुपए शुल्क सहित 20 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

 

ओन लाईन करें आवेदन: ​​हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी आज से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। सेकेंडरी (10वीं) व सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है और ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। वे परीक्षार्थी आवेदन कर सकते है।

इसके अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थी जिनका परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है, वे भी फ्रैश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2025 के लिए आॅनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

29 तक करें आवेदन: उन्होंने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई के लिए परीक्षार्थी 950 रुपए शुल्क सहित 20 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद परीक्षार्थी 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 30 मई से 3 जून तथा 300 रुपए विलंब शुल्क सहित 4 जून से 8 जून एवं 1000 रुपए विलंब शुल्क सहित 9 से 13 जून तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 13 मई तथा सेकेंडरी का 17 मई को घोषित किया जा चुका है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now