मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Mausam Update: हरियाणा में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम पूर्वानुमान

On: June 14, 2025 4:18 PM
Follow Us:
How will the weather be in Haryana for the next 3 days See weather forecast
Haryana Mausam Update:  कल से राज्य में बड़ा मौसमी बदलाव होगा। कल लगभग पुरे हरियाणा में गरज चमक और आंधी के साथ कही हल्की कही तेज बारिश होगी। कुछ जगह भारी बौछारें भी गिरेगी।

कल बारिश की ज्यादा (70-80%) संभावना सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिले में रहेगी। बाकी जिलों में बरसात की संभावना 50-60% है।Haryana Mausam Update

आगे का मौसम पूर्वानुमान:

पूरे हरियाणा में कल के बाद प्री मानसून की बरसात पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी, जो 18 जून तक लगातार जारी रहेगी। इस दौरान उत्तर और पूर्वी हरियाणा (चंडीगढ़ , पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, सोनीपत) में लगभग सभी जगह मध्यम से भारी बारिश होगी, कुछ जगह अति भारी बारिश भी होगी।
दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद सहित दिल्ली कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
18 जून से पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा पर बारिश रुक जाएगी, लेकिन उत्तर और पूर्वी हरियाणा के इलाको में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
20 जून से दोबारा पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश की शुरुआत होगी। पूरे हरियाणा में 21 से 23 जून तक हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। 23 जून के बाद भारी बारिश फिर से लौटेगी और इस बार की बारिश पुरे हरियाणा में मॉनसून वाली होगी।
हमारे अनुमान के अनुसार 23 जून से 25 जून के बीच पूरे हरियाणा को मानसून कवर कर लेगा। हरियाणा में 23 जून से लेकर जून के अंत तक भारी बारिश वाला मॉनसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी से अति भारी की संभावना भी इस दौरान बनेगी।
यह भी पढ़ें  Murder : हरियाणा में हाईवे पर बाइक मैकेनिक की चाकुओं से हत्या ! CCTV खंगाल रही पुलिस

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now