मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर IGU Rewari में लगेगा सेमिनार, रंगारंग कार्यक्रमो की होगी प्रस्तुत

On: November 27, 2025 6:30 PM
Follow Us:
Gita Mahotsav

Haryana: रेवाड़ी में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत सर्वप्रथम शुक्रवार 28 नवंबर को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी मीरपुर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद 29 नवंबर को बाल भवन परिसर में विधिवत रूप से यज्ञ-हवन के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव का समापन एक दिसंबर की शाम को गीता आरती व दीप दान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Sport News Haryana: कराटे खिलाड़ी दबिंदर कौर ने खेल महाकुंभ पंचकूला में लहराया परचम

 

डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवाड़ी शहर के बाल भवन परिसर में 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ जिला की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं तथा सैंकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान गीता के ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रेरणादायी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।Haryana

डीसी ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह दस बजे यज्ञ-हवन के साथ गीता महोत्सव का बाल भवन परिसर में शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे गीता जी की भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इस शोभायात्रा में नगरवासियों को आकर्षक झांकियों के दर्शन होंगे। तदोपरांत एक दिसंबर को गीता मंत्रोच्चारण होगा व दोपहर दो बजे पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम ने किया ये ऐलान

 

इस दौरान बाल भवन परिसर को गीतापुरम के रूप में सजाया जाएगा। तीनों दिन विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी डीसी ने कहा कि गीता महोत्सव में सभी आमजन आमंत्रित हैं। कोई भी नागरिक बाल भवन में आकर गीता महोत्सव का आनंद उठा सकता है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now