Haryana News: रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने मंगलवार को नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई रेवाड़ी से नयागांव दौलतपुर रोड पर सनसिटी के नजदीक की गई, जहां नियमों की अनदेखी कर बड़े स्तर पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मच गईHaryana News
जेसीबी से घ्वस्त किया: बता दे कि लगभग पांच एकड़ भूमि में बिना किसी वैध अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी में प्लॉट काटकर डीपीसी का निर्माण किया जा चुका था और प्रीकास्ट चहारदीवारी खड़ी की गई थी, साथ ही कच्चे रोड नेटवर्क भी तैयार किए गए थे। डीटीपी टीम ने मौके पर पहुंचकर 13 डीपीसी, आठ प्रीकास्ट चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।Haryana News
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई कार्रवाई: जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों ही स्थानों पर किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध था और इसके लिए विभाग से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई।
भारी पुलिस बल तैनात: कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

















