Breaking News
Dharuhera News: बेटी के जन्मदिन पर NH 48 पर लगाई मीठे पानी की छबील Dharuhera News: एमटूके काउंटी सोसायटी में श्रीमद भागवत कथा 25 से Rewari News: गांवों में बजेगी स्वच्छता की अलख, शुरू हुआ 7 दिनों का जागरूकता अभियान Dharuhera News: तपती गर्मी, आग के धुनों के बीच तप रहे योगी दिवाली नाथ महाराज Haryana Weather News: रेवाड़ी से अंबाला तक आग उगल रहा सूरज, इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी तेज बारिश Haryana News: निजी वीडियो के सहारे युवती का शोषण, शादी भी तुड़वाई रेवाड़ी साउथ रेंज के नए IG बने ओम प्रकाश नरवाल, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू
back to top
Friday, May 22, 2026
Home Haryana News Railway news:रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: रेवाडी से गुजरने वाली...

Railway news:रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: रेवाडी से गुजरने वाली इन ट्रेनों की बड़ी अवधि

Railway news: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कदम भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

इन ट्रेनों का किया विस्तार :उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

बात दे कि इन ट्रेनों में हिसार-खड़की, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दौंड, बीकानेर-साईंनगर शिर्डी, हिसार-वडोदरा, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-सोलापुर, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, मदार-रोहतक और उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश जैसी प्रमुख रेल सेवाएं शामिल हैं।

इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी:
रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन जून और जुलाई तक जारी रहेगा। इससे खासतौर पर राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर साल गर्मियों में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है, जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारणी और वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News