Dwarka Expressway: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली के बीच आने-जाने वालों के लिए अच्छी खहर है। दोनों शहरों के बीच बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से का पीएम मोदी जल्द शुभारंभ करेंगे। इसके लिए NHAI ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। समय मिलते ही शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आवागमन होगा आसान
द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों संचालन शुरु हो चुका है। पिछले साल पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट के गुरुग्राम हिस्से का शुभारंभ किया था। अब इस प्रोजेक्ट के दिल्ली वाले हिस्से के शुरु होने पर दिल्ली-जयपुर पर से ट्रैफिक दबाव कम करने में सहायता मिलेगी।
द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर NH-48 पर मानेसर के नजदीक ट्रैफिक दबाव कम करने में सफलता मिली है। दिल्ली वाला हिस्सा चालू होने पर मानेसर की ओर से IGI एयरपोर्ट जाने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।
यही नहीं गुरुग्राम इलाके से एयरपोर्ट और एयरपोर्ठ से गुरुग्राम की ओर आवाजाही करने वाले टनल का इस्तेमाल करेंगे। इससे धौलाकुआं से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक काफी हद तक दोनों तरफ ट्रैफिक दबाव कम होने की संभावना है।
खेड़कीदौला टोल से शिवमूर्ति तक काम पूरा
NH- 48 पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है। पिछले साल ही इस प्रोजेक्ट का गुरुग्राम हिस्सा शुरु हो चुका है। दिल्ली वाले हिस्से में सुरंग का निर्माण कार्य बाकी थी, जिसे न सिर्फ अब पूरा कर लिया गया है, बल्कि सुरक्षात्मक जांच भी पूरी हो चुकी है।

















