मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News : विदेशी बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के लिए चलाया तलाशी अभियान

On: October 4, 2025 7:43 PM
Follow Us:
विदेशी बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के लिए चलाया तलाशी अभियान

धारूहेड़ा: : स्वेट टीम 47 के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना धारूहेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, बांग्लादेशी व रोहिंग्या के संदर्भ में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों और बाहरी नागरिकों के ठिकानों पर जाकर बारीकी से जांच की।Dharuhera News

 

विदेशी बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के लिए चलाया तलाशी अभियान

विदेशी बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के लिए चलाया तलाशी अभियान

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी नागरिकों से पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार का बांग्लादेशी, रोहिंग्या या अन्य विदेशी नागरिक अवैध रूप से निवास करता नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: "कृष्ण जन्माष्टमी" का पर्व धूमधाम से मनाया

 

निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर की गई थी ताकि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।Dharuhera News

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की चेकिंग समय-समय पर की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।Dharuhera News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now