मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सावधान! दिल्ली में नो एट्री, Haryana Police ने जारी की एडवाजरी

On: January 21, 2026 8:46 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में श्री गुरु तेग बहादुर साहेब के 350वें शहीदी दिवस 16 को बंद रहेगा ट्रैफिक! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Haryana Police ने गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दिल्ली रोड पर भारी व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 22 जनवरी की रात से 23 जनवरी की दोपहर तक और फिर 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान रेवाड़ी होकर दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

रात को वाहन होंगे डायवर्ट’ पुलिस के अनुसार 22 जनवरी की रात 9 बजे से 23 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक दिल्ली रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसी तरह 25 जनवरी की रात 8 बजे से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने तक दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कारणों से लागू की गई है।Haryana Police

यह भी पढ़ें  Haryana: पुलिस भर्ती को लेकर याचिका रद्द, 6600 पुलिस कर्मियों की होगी नियुक्ति

वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें: रेवाड़ी के एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों को एडवाइजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी से गुरुग्राम और दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों को इस अवधि में एनएच 352 झज्जर रोहतक हाईवे या अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।

वाहन किए जा रहे है डायवर्ट: बता दे कि इसी के चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन चालकों को एनएच 48 से संगवाड़ी के पास एनएच 352 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं नारनौल की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को हरीनगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाइपास होते हुए गोकलगढ़ बीकानेर रोड से एनएच 352 पर जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें  Election: इतने मतदाताओ को मिलेगा नकद पुरष्कार, बस ये करना होगा

तीन जगह लगाया नाका: ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर ताराचंद ने बताया कि प्रतिबंधित समय में नियमों का पालन कराने के लिए जिले में तीन स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। संगवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे, एनएच 71 को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर और कापड़ीवास में नाका लगाकर भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। कापड़ीवास से वाहनों को भिवाड़ी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी : रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए अपने मार्ग की योजना बनाएं और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now