मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: दिल्ली की इन सडकों की होगी कायाक्लप, PWD ने बनाया ये प्लान

On: October 6, 2025 8:42 PM
Follow Us:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 61.5 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के 9 प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसमें बारापूला Phase-2 के ऊंचे गलियारे से लेकर आश्रम चौक तक के व्यस्त मार्ग शामिल हैं।Breaking News

PWD की  योजना

PWD के अधिकारी के अनुसार, दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे और ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। खासकर मानसूनी मौसम में जलभराव के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की तकलीफों को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों को मजबूत करने और री-कार्पेट करने का काम किया जाएगा। अगले 8 महीनों में सभी सड़क मार्गों को चकाचक किया जाएगा। इसके लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं और 18 अक्टूबर तक ठेकेदारों का चयन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा मेंं दुकानदार पर कातिलाना हमला, पीट पीट कर किया अधमरा

सड़कों की मरम्मत का विवरण

  1. AIIMS से आश्रम चौक तक रिंग रोड का 5.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा 29 करोड़ रुपए से दुरुस्त होगा।

  2. मथुरा रोड से आश्रम चौक का 2.65 किलोमीटर हिस्सा सुधारा जाएगा।

  3. मथुरा रोड से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का 0.65 किलोमीटर हिस्सा।

  4. महारानी बाग से सनलाइट कालोनी 0.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा।

  5. बारापुला Phase-2 कॉरिडोर का 2 किलोमीटर लंबा हिस्सा, INA से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

  6. कैप्टन गौर मार्ग का 2.15 किलोमीटर लंबा हिस्सा 8.82 करोड़ रुपए से दुरुस्त किया जाएगा।

  7. 0.25 किलोमीटर लंबा मदर डेयरी रोड और 0.45 किलोमीटर लंबा धर्मवीर मान मार्ग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के भिवानी में इंटरनेट बंद रहेगा, 24 घंटे बढ़ी समय सीमा

बारापुला Phase-2 का उंचा गलियारा और तकनीक

2018 में बनकर तैयार हुआ बारापुला Phase-2 का 2 किलोमीटर लंबा उंचा गलियारा सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली को जोड़ता है। समय के साथ इस मार्ग पर गड्ढे और दरारें पड़ चुकी हैं। PWD अब इसे ठीक करने के लिए कोल्ड मिलिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगा। पुरानी सतह हटाकर नई डामर परत बिछाई जाएगी। ज्यादातर काम रात में किया जाएगा ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो और यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिले।

यह भी पढ़ें  Air India: महिला पर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा काबू, लिया रिमांड पर

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now