Breaking News: भिवाड़ी वालों जैसी करनी वैसी भरनी ?

On: March 21, 2026 7:38 PM
Follow Us:
बुधवार को टूटे हुए रैंप का मरम्मत कार्य शुरू

Breaking News: एक पुरानी कहावत है जैसी करनी वैसी भरनी। ​भिवाडी की कं​पनियों से काला पानी तोै रोकेगें नहीं लेकिन बारिश की आड में धारूहेड़ा भेजेगें। कई दिनों से रात को चोरी से तोडे गए रैंप से भिवाडी का काला पानी धारूहेड़ा में पहुंच रहा था। सारी शिकायतें सारी फोटो वीडियों व  न्यूज पेपर कटिग जब राव साहब के पास पहुंची तो भिवाडी को सही सबक सिखाने का फैसला लिया।

बड़ा कदम उठाया: हरियाणा के धारूहेड़ा में लगातार छोड़े जा रहे काले पानी की समस्या को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले कई दिनों चोरी छीपे से तोडे गए रैंप के कारण भिवाड़ी की ओर से आ रहा गंदा पानी धारूहेड़ा के रिहायशी इलाकों में भर रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है, क्योंकि बुधवार को टूटे हुए रैंप का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कंक्रीट डालकर रैंप को दोबारा ठीक करने का काम शुरू किया गया।Breaking News

बुधवार को टूटे हुए रैंप का मरम्मत कार्य शुरू
बुधवार को टूटे हुए रैंप का मरम्मत कार्य शुरू

काला पानी बना नासूर: स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि टूटे हुए रैंप के चलते काला पानी लगातार धारूहेड़ा में प्रवेश कर रहा था। इससे सेक्टर 6, सेक्टर 4, बेस्टेक रोड और जैन मंदिर के आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया था। कई कॉलोनियों में गंदा पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया था और बदबू व गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया था। इस समस्या को लेकर धारूहेड़ा नगर पालिका के उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, सेक्टर 4 उप प्रधान  धर्मपाल, तिरलोक धारीवाल, अनिल कुमार, राजू पार्षद, धर्मबीर पार्षद और डीके शर्मा पार्षद सहित अन्य लोगों ने लगातार आवाज उठाई।

उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने सांसद के सामने किया खुलासा: धारूहेड़ा नगर पालिका के उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने बताया कि काले पानी की समस्या को लेकर दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में बताया गया था कि भिवाड़ी से आ रहा गंदा पानी धारूहेड़ा के कई रिहायशी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस पर सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए टूटे हुए रैंप को दोबारा रिपेयर कराने की अनुमति दिलाई। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

latter ajay

सांसद से मुलाकात: स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से काले पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा था। इसको लेकर लोग सीएम विंडो, एसडीएम रेवाड़ी और उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा चुके थे, लेकिन रैंप के निर्माण या मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। लगातार परेशानी झेल रहे लोगों ने आखिरकार दिल्ली जाकर सांसद से मुलाकात की, जिसके बाद इस मामले में सुनवाई हुई।

अब मिलेगी राहत: अब रैंप का रिपेयर कार्य शुरू होने से धारूहेड़ा के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय निवासियों ने काला पानी रोकने की दिशा में कदम उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि यदि रैंप की मरम्मत समय पर पूरी हो जाती है तो धारूहेड़ा को लंबे समय से चली आ रही इस गंभीर समस्या से निजात मिल सकेगी।

जनता ने जताया आभार: लोगों ने बताया इससे पहले भी सांसद की ओर से यहां पर रैंप बनाकर काले पानी से राहत दिलाई थी। जनता ने सांसद राव साहब का बडा आभार जताया है जो जनता को नर्क बनने से बचा लिया। एक बार सांसद के प्रयास तोडे गए रेंप को ​ठीक किया जा रहा है।

दो साल पुराना है विवाद’ बता दे कि यह रैम्प वर्ष 2023 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा प्रशासन द्वारा बार बार आ रहे काली से परेशान होकर अलवर बाइपास के निकट बनवाया गया था। मकसद भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को धारूहेड़ा में प्रवेश करने से रोकना था। इससे धारूहेड़ा को प्रदूषण से राहत मिली।

ramp photo

धारूहेड़ा प्रशासन की मौजूदगी में बनाया गया रैम्प

रैम्प निर्माण के दौरान धारूहेड़ा पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। ट्रैक्टरों में रोड़ी-पत्थर भरकर टूटे हिस्से को भरा गया और करीब दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान राजस्थान की ओर से न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही स्थानीय स्तर पर कोई विरोध देखने को मिला।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now