मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bharat Ratna: एक साल में कितने लोगों को दिया जा सकता है भारत रत्न, क्या है नियम ?

On: February 10, 2024 7:07 PM
Follow Us:

Bharat Ratna: एक बार फिर मोदी सरकार चर्चा में आ गई है। शुक्रवार को तीन लोगों को भारत रत्न  Bharat Ratna देने की घोषणा की है। पहली बार है जब एक ही साल में पांच लोगों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे मेंं यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक साल में कितने लोगो को यह अवार्ड दिया जा सकता है।

Rewari: विधायक चिरंजीव राव ने किया प्रतिमा का अनावरण

इस बार बनाया रिकोर्ड

यू तो 1999 में एक बार चार लोगो को यह अवार्ड दिया गया था। लेकिन यह पहली बार है जब एक साल में पांच लोगों को देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana नगर निकाय चुनाव, मतदान के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान

पहले भी मिला है चार को भारत रतन

2024 से पहले तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका था। गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, साल 1999 में चार लोगों को भारत रत्न दिया गया था। इनमें जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रोफेसर अमर्त्य सेन, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) और पंडित रवि शंकर का नाम शामिल था।

जानिए क्या है भारत रत्न देने नियम हैं?

बता दे कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो साल 1954 में शुरू किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मान के लिए सभी व्यक्ति जाति, पेशे, पद और लिंग के भेदभाव के बिना पात्र हैं। किसी भी क्षेत्र में किए गए सर्वोत्तम कार्य के सम्मान के लिए भारत रत्न दिया जाता है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: धारूहेड़ा में स्कॉर्पियो की टक्कर से कार पल्टी, कार चालक गंभीर

हरियाणा में चुनावों को लेकर कांग्रेस ने घोषणा- पत्र, इलेक्शन कमेटी व पॉलिटिकल अफेयर्स लिस्ट की जारीए, पढिए पूरी लिस्ट

शुक्रवार को इनके नामोंं की घोषणा:

दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव और भारत के हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं। इससे पहले दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का एलान हो चुका है। यानि इस बार पांच नाम हो गए है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: सिविल अस्पताल में 45 दिन बाद एक्स-रे सेवा शुरू, मरीजों ने ली राहत की सांस

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now