मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bank Holiday :इन जगहों पर 3 दिन बंद रहेंगे बैंक , जानिए क्या है वजह ?

On: June 6, 2025 6:41 AM
Follow Us:
bank news

 Bank Holiday: अगर आप इस सप्ताह बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को निपटाने की योजना बना रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. ईद-उल-अज़हा (बकरीद) 2025 के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक 6, 7 और 8 जून को बंद रह सकते हैं. यह सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर 2025 के आधार पर सामने आई है. Bank Holiday

6 जून 2025 (शुक्रवार)
6 जून को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे. इन दो शहरों में ग्राहकों को इस दिन कोई काउंटर सेवा नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर में 4 की मौत

7 जून 2025 (शनिवार)
7 जून को अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर देश के लगभग सभी राज्यों में बकरीद की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे. हालांकि उपरोक्त पांच शहरों में बैंक खुले रहेंगे. क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है और वहां बकरीद की छुट्टी 6 जून को ही मानी गई है.

8 जून 2025 (रविवार)
8 जून रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इस दिन किसी भी शाखा में बैंकिंग कार्य नहीं होगा.

नेट बैंकिंग, UPI और कार्ड सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि 6 से 8 जून के बीच बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं. लेकिन आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे – नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, NEFT और RTGS पूरी तरह चालू रहेंगी. इसके अलावा, ATM, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी सामान्य रूप से किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें  NHAI ने इन टोल एजेसियों को किया ब्लैक लिस्ट, यहां जानिए क्या है वजह

छुट्टी से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
यदि आपको चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट कराना या बैंक से जुड़ा कोई अन्य कार्य करवाना है, तो बेहतर होगा कि आप उसे 6 जून से पहले ही पूरा कर लें. क्योंकि इन तीन दिनों में लगातार बैंकिंग काउंटर सेवा बाधित रह सकती है.

 

बकरीद बैंक छुट्टियों की सूची
तिथि शहर/राज्य बैंक स्थिति कारण
6 जून 2025 तिरुवनंतपुरम, कोच्चि बंद बकरीद
7 जून 2025 देश के अधिकांश राज्य (5 को छोड़कर) बंद बकरीद
अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम खुले रहेंगे पहला शनिवार
8 जून 2025 पूरे भारत बंद रविवार साप्ताहिक अवकाश
ग्राहकों के लिए अलर्ट
यदि बिल भुगतान, लोन ईएमआई या ऑटो डेबिट 6-8 जून के बीच है, तो उसका ट्रैक रखें.
बैंकिंग कार्यों को छुट्टी से पहले ही निपटाएं.
चेक से जुड़े लेन-देन में हो सकती है देरी.
डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए रखें UPI और बैंक ऐप्स अपडेटेड.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now