Breaking News: धारूहेड़ा से भिवाड़ी जाने वाले सावधान! ये रूट किया गया बंद

On: January 30, 2026 9:49 PM
Follow Us:

Breaking News: भिवाड़ी मोड़ पर बीड़ा की ओर से 5.6 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर रूट डायवर्जन जायजा भी लिया। भिवाडी जाने वाले तथा भिवाडी से आने वालों को रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर ले ले ताकि जाम से निजात मिल सके।

एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान कुछ रास्तों को बंद किया जाएगा और अन्य रूटों को डायवर्ट किया जाएगा। फिलहाल, कुछ रूटों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है।Breaking News

BHIWADI PANI

जानिए कौन कौन सा बदला गया रूट : बता दे भिवाडी के मनसा चौक से हरियाणा के कापड़ीवास जाने वाले वाहन अब सीधे भिवाड़ी मोड़ होकर निकल सकते हैं, जिसके लिए एक रास्ता खोल दिया गया है। मनसा चौक से धारूहेड़ा जाने वाले वाहनों को कोई समस्या नहीं होगी, वे मनसा चौक से बाईं ओर मुड़कर या भिवाड़ी मोड़ से बाईं ओर होकर जा सकते हैं। मनसा चौक से सीधा और बाईं ओर के रास्ते खुले हैं।

सेंट्रल मार्केट से भिवाड़ी मोड़ आने वाले वाहनों के लिए रास्ता खुला है। हालांकि,सेंट्रल मार्केट से धारूहेड़ा जाने वाले वाहनों के लिए सीधा रास्ता बंद रहेगा। इन वाहनों को भिवाड़ी मोड़ पहुंचने के बाद बाईं ओर आना होगा,फिर बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर दाईं ओर मुड़कर रेड फॉक्स होटल के सामने से आगे निकलना पड़ेगा।

एसपी प्रशांत किरण ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गलत दिशा में वाहन चलाने (रॉन्ग साइड ड्राइविंग) से बचें और गलत जगह पर पार्किंग न करें, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। जनता से अपील है वे रूट का समझ कर यात्रा करें ताकि परेशानी नही हों।

बडी गाडियो पर रोक: बता दे इस वैकल्पिक रूट पर केवल छोटी गाड़ियां ही जा सकेंगी। बड़ी गाड़ियों के लिए यहां अनुमति नहीं है क्योंकि एक हाइट बैरियर लगाया गया है। बड़ी गाड़ियों को धारूहेड़ा जाने के लिए मनसा चौक होकर ही जाना होगा।

यहां होगी परेशानी: भिवाड़ी मोड़ से सेंट्रल मार्केट जाने वाले छोटे वाहन अब ब्रिज के नीचे से होते हुए सीधे सेंट्रल मार्केट जा सकते हैं। पहले इन वाहनों को लगभग 6 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था,जिससे भारी परेशानी होती थी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now