Breaking News: राव इंद्रजीत सिंह के चाहने वालों की कमी नहीं, बधाई देने उमड़ा “स्नेह का सैलाब”

On: February 11, 2026 7:32 PM
Follow Us:
RAO INDERJIT

कहीं हवन तो कहीं सवामनी करके राव साहब की लंबी उम्र की कि कामना

Breaking News: दिल्ली। अहीरवाल के लाल के नाम से मशहूर गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के 76वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए स्नेह का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसा मौका कभी कभार ही देखने को मिलता है जब किसी राजनेता के प्रति लोगों में इतना प्यार, विश्वास और आस्था नजर आए। राव इंद्रजीत के जन्मदिन पर उनके निवास पर कुछ ऐसा ही नजर आया। उन्हें बधाई देने के लिए उमड़े जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि राव को एक क्षेत्र विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं रखा जा सकता।Breaking News

ईमानदार राजनीति की बडी मिशाल’: उन्हें चाहने वाले देश के कोने कोने में है। राव केवल अपनी ईमानदार राजनीति ही नहीं, मिलनसार स्वभाव, बेदाग छवि के कारण भी लोगों के दिलों में घर बनाए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की ओर से मिली बधाई और उनके राजनीतिक जीवन की सराहना इस बात का प्रमाण है।Breaking News

रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

PM MODI  ने दी बधाई: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित उनके मंत्रिमंडल के तमाम साथियों ने राव को बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा में कैबिनेट मंत्री और उनकी पुत्री आरती राव भी मौजूद थी।

अल सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे हरियाणा और देश के कोने कोने से लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। हर किसी में राव को बधाई देने की होड़ साफ नजर आई। ढोल नगाड़ों और बैंड की ताल पर लोग नाचते गाते उन्हें बधाई देने पहुंचे। मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उन पर स्नेह और प्यार लुटाने की आतुर नजर आई। लोगों के प्यार और आशीर्वाद से राव भी गदगद नजर आए।Breaking News

 

RAO INDERJIT 7 1

उनकी आंखों में एक चमक नजर आई जो कह रही हों कि भले ही उम्र 75 साल हो गई है, लेकिन लोगों का यही समर्थन और प्यार उन्हें जवां बना रहा है। लोगों ने राव को बधाई देने के साथ उनकी निस्वार्थ सेवा और सौगातों के लिए कृतज्ञता भी प्रकट की। खासकर उनके लोकसभा क्षेत्र गुरुग्राम और अहीरवाल से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की लंबे समय तक निरंतर निस्वार्थ सेवा और सौगातों के लिए राव का आभार भी जताया।Breaking News

लोगों ने कहा कि उन्हें राव के नेतृत्व की लंबे समय तक जरूरत है। राव ने भी कहा कि अभी बहुत से काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना है। लोगों का यही आर्शीवाद और प्यार उनकी ताकत है। जिसके पास लोगों के प्यार और समर्थन की ताकत हो वह कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।Breaking News

 

Parliamentary Positions in the Lok Sabha
#FromToPositionParty
1.19981999Member of Parliament in 12th Lok Sabha from MahendragarhINC
2.20042009Member of Parliament in 14th Lok Sabha from MahendragarhINC
3.20092014Member of Parliament in 15th Lok Sabha from GurgaonINC
5.20142019Member of Parliament in 16th Lok Sabha from Gurgaon Lok Sabha constituencyBJP
6.20192024Member of Parliament in 17th Lok Sabha from Gurgaon Lok Sabha constituencyBJP
7.2024IncumbentMember of Parliament in 18th Lok Sabha from GurgaonBJP

उन्होंने कहा कि वह 75 साल के जवान हैं और लोगों के प्यार से मिली ऊर्जा उन्हें हमेशा जवान बनाए रखेगी। उनके निवास के अलावा विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने उनका जन्मदिन अपने अपने अंदाज मनाया गया। कहीं मंदिरों में उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष आरती, भजन कीर्तन हुए तो कहीं कलश यात्राएं निकाली गई।

हरियाणा, राजस्थान व यूपी से पहुचे चेहते’ बता दे राव साहब के जन्म दिन पर बधाई देने वालो को सुबह से तांता लगा रहौ कहीं हवन हुए तो कहीं गौशालाओं ने सवामनी की गई। उनके लोकसभा क्षेत्र के साथ हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से लेकर, राजस्थान, यूपी शिकार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे । यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। कहीं अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया तो कहीं मरीजों को फ्रूट आदि वितरित किए गए। कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित हुए। कुल मिलाकर राव के 76वें जन्मदिन को लोगों ने उत्सव के रूप में मनाया।

DJ 3

राव साहब का शूटिंग करियर: राव इंदरजीत सिंह 1990 से 2003 तक भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य रहे और राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वे लगातार तीन वर्षों तक स्कीट में राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे और एसएएफ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीते।

 

राव का जन्म रेवाड़ी (अहिरवाल) के शाही परिवार में हुआ था और वे हरियाणा के पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। विरेंद्र सिंह जिन्होंने हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।] राव ने लॉरेंस स्कूल, सनावर[5] और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में अध्ययन किया, जहाँ उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की। वे राव तुला राम के पडपोते हैं, जो 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। राजनीति में पिछले कई सालों से राव साहब कि अच्छी छवी बनी हुई है। इस बार उनकी बेटी आरती राव भी राजनीति में आ गई है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now