Breaking News: रेलवे यात्री सावधान! रेवाड़ी से चलने वाली इस ट्रेन का बदला समय, यहां पढें अपडेट

On: August 29, 2025 8:08 PM
Follow Us:

रेवाड़ी से दिल्ली के लिए चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54414 के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।अब यह गाड़ी रेवाड़ी से प्रातः 06 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। इससे पूर्व यह गाड़ी रेवाड़ी से प्रातः 07 बजकर 05 मिनट पर चलती थी।Breaking News

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि गाड़ी संख्या 54414 दिल्ली तक पहुंचते पहुंचते एक घंटा तक लेट हो जाती थी। इस पैसेंजर गाड़ी को हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट और रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेनों द्वारा ओवरटेक करवा कर लेट कर दिया जाता था।

जिसके कारण दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान और सोमबीर मुद्गल द्वारा इस गाड़ी के समय में परिवर्तन कि मांग कि गईं थीं।

योगिन्द्र चौहान के अनुसार अब गाड़ी 4 सितंबर से गाड़ी संख्या 54414 रेवाड़ी से प्रातः 06 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। जबकि पटौदी रोड़ 07 बजकर 15 मिनट, गुड़गांव 07:55, दिल्ली कैंट 08:21 और पुरानी दिल्ली 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।Breaking News

योगिन्द्र चौहान ने पैसेंजर गाड़ी में किए गए समय परिवर्तन के लिए सिनियर डि ओ एम विकास वत्स का हार्दिक आभार व्यक्त किया।Breaking News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now