Breaking news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बडा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश

On: May 8, 2025 12:31 PM
Follow Us:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बडा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश

Breaking news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बडा हादसा हो गया है। बता दे कि गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसके चलते 5 यात्रियों की मौत हो गई, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। हेलिकॉप्टर में उस वक्त 7 लोग सवार थे।

बता दे कि ये हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास गुरूवार को हुआहै। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया- 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के थे। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था। Breaking news

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बडा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बडा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश

बता दे कि हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। यहां के खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

चारधाम रूट पर आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं। यानि खराब मौसम से लोगो को काफी परेशानी हो रही थी।Breaking news

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now