Breaking news: प्रखर शिक्षाविद, भारतीय जनसंघ के संस्थापक़, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा पार्षद राहुल जोशी ने नारे लगाते हुए जनसंघ संस्थापक को याद किया। शहर के मैन बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा पार्षद राहुल जोशी ने की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके जीवन चरित्र को अपने अंदर ढालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सींचने में डॉ मुखर्जी का योगदान अतुलनीय है । कश्मीर को लेकर किये गए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नही जा सकता है।
धारा 370 हटने के बाद आज कश्मीर पुनः अपने नए रंग में लौटने लगा है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है। जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए युग कार्यकर्ताओं से जनसंघ संस्थापक डॉ. मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया ।
युवा कार्यकर्ताओं ने जहाँ हुए बलिदान मुख़र्जी, वह कश्मीर हमारा है, का नारा लगाते हुए उन्हें याद किया।अजय जांगड़ा ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं से उनके लिए गए संकल्प को जीवन मे धारण करने को कहा।
इस अवसर पर उप चेयरमैन अजय जांगड़ा , मंडल महामंत्री नानक चन्द खोला , महेन्दर तायल , सरदार भगत सिंह वीरेंदर शर्मा अतर सिंह , गुड्डू , सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















